भारतीय प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के नए पीएम इमरान ख़ान को चिट्ठी लिख कर बधाई दी और साथ ही दोनों देशों के बीच सकारात्मक और सार्थक कदम उठाने की इच्छा जताई. चिट्ठी में पीएम मोदी ने लिखा है कि भारत और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी हैं. उधर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी चिट्ठी मिलने की पुष्टि की है. और साथ ही कहा है कि दोनों देशों के बीच सिर्फ बातचीत से ही रिश्ते बेहतर हो सकते हैं. इन सरगर्मियों के बीच भारत और पाकिस्तान के बेहतर रिश्तों के हिमायती रहे मणि शंकर अय्यर ने न्यूज 18 इंडिया से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी होगी अगर ऐसा हो. उन्होंने इस संदर्भ में बातों का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए कहा कि हम पाकिस्तान से बातचीत कर सकते हैं लेकिन शायद हमें इंतजार करना पड़े. इस सरकार के आखिरी दिनों में क्या हो सकता है. देखें वीडियो.from Latest News शो News18 हिंदी https://ift.tt/2ME6eG9
No comments:
Post a Comment