मोदी राज में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. इसलिए मंच कोई भी हो, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी इसे मुद्दा बनाने की कोशिश करते हैं. इस बार जगह जर्मनी में 33 देशों के लोगों के सामने राहुल ने भारत सरकार को घेरने के लिए बेरोजगारी, नोटबन्दी और GST की घेराबंदी की. राहुल गाँधी ने नोटबन्दी और GST को हिन्दुस्तान में बेरोजगारी की वजह बताया. और फिर नोटबन्दी, GST और बेरोजगारी को आतंकवाद, मॉब लिंचिंग, दलितों-अल्पसंख्यकों पर हमले से जोड़ दिया. सरकार की नीतियों की आलोचना करना लोकतंत्र के लिए अच्छा है. यही कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की इसलिए आलोचना करती रही है कि वो देश की तमाम सरकारों की निंदा विदेशी जमीन पर करते हैं. लेकिन अब वही काम ख़ुद कांग्रेस अध्यक्ष कर रहे हैं. अपनी सरकार की नीतियों की आलोचना करते-करते उन नीतियों को मॉब लिंचिंग, आतंकवाद और दलित-अल्पसंख्यक हमले की वजह बता देना, वो भी विदेश में, कई सवाल खड़े करता है.from Latest News शो News18 हिंदी https://ift.tt/2MxD4t1
No comments:
Post a Comment