HTP : क्या क़ुर्बानी पर योगी सरकार का आदेश धार्मिक भेदभाव वाला है? - Hindi Top Breaking news - Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News in hindi

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here
loading...

Saturday, August 25, 2018

HTP : क्या क़ुर्बानी पर योगी सरकार का आदेश धार्मिक भेदभाव वाला है?

आप देख रहे हैं NEWS18 इंडिया पर अपना फेवरिट डिबेट शो हम तो पूछेंगे. कल बकरीद है. सूबे में सामाजिक सौहार्द बनी रहे इसके लिए UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस-अधिकारियों को कुछ दिशानिर्देश दिए हैं. योगी ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वो ये तय करें कि कहीं गोवंश का कत्ल न हो. खुले में पशुओं की कुर्बानी न दी जाए. खून न बहाए जाएँ और जानवरों के माँस के टुकड़े जहाँ-तहाँ न फेके जाएँ. क़ानून भी यही कहता है. ये हिदायत क़ानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिहाज से जरूरी है. लेकिन मुख्यमंत्री योगी के वाजिब सरोकार पर सियासत शुरू हो गई है. योगी के रुख़ को समाजवादी पार्टी और NCP ने ध्रुवीकरण की राजनीति से जोड़ दिया. योगी पर नफ़रत की राजनीति करने का आरोप लगाया जाने लगा. योगी को कांवड़ियों के हुड़दंग की याद दिलाई जाने लगी. हम तो पूछेंगे कि क्या बक़रीद पर सामाजिक सौहार्द के लिए जरूरी निर्देश देना योगी की ग़लती है?, क्या योगी के आदेश को ध्रुवीकरण की राजनीति कह विपक्ष सियासत कर रहा है?, क्या क़ुर्बानी पर योगी सरकार का आदेश धार्मिक भेदभाव वाला है? और इन सवालों पर हम बड़े पैनल से करेंगे बड़ी चर्चा. लेकिन पहले नजर पूरे घटनाक्रम पर.

from Latest News शो News18 हिंदी https://ift.tt/2OQAfzS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages